Advertisement

मंजू देवी बोथरा सर्वसम्मति से बनीं तेरापंथ महिला मण्डल की नई अध्यक्षा 2025 से 2027 तक रहेगा कार्यकाल

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्यूरो चीफ

तेरापंथ महिला मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की साधारण वार्षिक सभा में संगठन की नई अध्यक्षा के रूप में मंजू बोथरा का सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। महिला मंडल की सदस्याओं ने एकमत होकर आगामी दो वर्षों के लिए उनके नाम पर सहमति जताई। तेरापंथ महिला मंडल में हर बार की तरह इस बार भी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में नेतृत्व का चयन किया गया। संगठन की सेवा, संस्कार और विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह मनोनयन किया गया। गौरतलब है कि मंजू बोथरा पूर्व में दो बार मण्डल अध्यक्षा पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। नव नियुक्त अध्यक्षा मंजू बोथरा ने कहा कि वे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय मंडल को अधिक सक्रिय बनाएंगी। महिलाओं को सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके पश्चात मंजू बोथरा मालू भवन स्थित सेवा केंद्र पहुंचीं और साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल की महिलाओं सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहे। वही मंजू देवी बोथरा को बधाई देने का दौर शुरू हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ कन्या मण्डल की प्रेक्षा पुगलिया बनी संयोजिका, काव्या सिंघी सहसंयोजिका नियुक्त

तेरापंथ कन्या मण्डल श्रीडूंगरगढ़ में संगठनात्मक सत्र 2025–2027 के लिए नई नियुक्तियाँ की गई हैं। प्रेक्षा पुगलिया को मण्डल की संयोजिका तथा काव्या सिंघी को सहसंयोजिका के रूप में मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों से मण्डल की गतिविधियों में नए उत्साह और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!