Advertisement

प्राकृतिक संतुलन के लिए पक्षी और पेड़-पौधों की अनमोल भूमिका- मुकेश जांगिड

प्राकृतिक संतुलन के लिए पक्षी और पेड़-पौधों की अनमोल भूमिका- मुकेश जांगिड

कोटपूतली में “पंरिडा लगाओ, पक्षी बचाओ” एवं “पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ” अभियान का शुभारंभ किया

कोटपूतली, 30 मई 2025
प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे और पशु-पक्षी अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर टीम स्वच्छता सेवा दल द्वारा कोटपूतली में “पंरिडा लगाओ, पक्षी बचाओ” और “पेड़ लगाओ, प्रकृति बचाओ” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मोजी की ढाणी स्थित हीरामल जी के मंदिर से किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने 101 पंरिडे (पक्षियों के लिए पानी के पात्र) विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए,साथ ही 51 विभिन्न किस्म के पेड़-पौधे भी लगाए गए।

टीम स्वच्छता सेवा दल के संयोजक प्रवीण कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल पक्षियों को राहत देने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अहम् कदम है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करेगा,बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाएगा। टीम के संरक्षक महेश मीणा ने बताया कि पेड़-पौधे जहां वातावरण को शुद्ध करते हैं और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं,

वहीं पक्षी कीट नियंत्रण,बीज फैलाव और परागण जैसी प्रक्रियाओं में मदद करते हैं। यह सभी प्रक्रियाएं प्रकृति के संतुलन में सहायक होती हैं। सचिव मुकेश जांगिड ने बताया की प्राकृतिक संतुलन के लिए पक्षीयों और पेड़-पौधों द्वारा अनमोल भूमिका निभाई जाती है। हम सभी को जागरूक होकर प्रकृति के इस अभियान में अपनी अहम् भूमिका निभानी चाहिए। एवं बताया की भविष्य में टीम स्वच्छता सेवा दल द्वारा आगे भी इस तरह के अभियान चरणबद्ध रूप से अन्य क्षेत्रों में चलाए जाऐंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेन्द्र चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए पेड़-पौधों और पक्षियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें पेड़-पौधों के साथ-साथ पक्षियों की भूमिका भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने एवं टीम के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।


इस अभियान में मनोज नारायण शर्मा,मदन स्वामी,प्रमोद गुरूजी, अशोक शर्मा, गिरवर शर्मा, प्रेम प्रजापति,विकास जांगल,सुधीर यादव,सतीश योगी,दिनेश यादव एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!