Advertisement

आपणो गांव सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित जतन सिंह राजपुरोहित बने अध्यक्ष

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एक विशेष बैठक समिति कार्यालय परिसर में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों हेतु सर्वसम्मति से नवनियुक्तियाँ की गईं। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार डागा द्वारा की गई।

बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण हेतु चर्चा करते हुए,आगामी कार्ययोजना और सेवाभावी प्रयासों की दिशा निर्धारित की।

सर्वसम्मति से नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:-

अध्यक्ष: श्री जतन सिंह राजपुरोहित

उपाध्यक्ष: श्री सत्यनारायण टाक

मंत्री: श्री कैलाश जी सारस्वत

कार्यालय प्रमुख: श्री जयप्रकाश जवंरिया

कोषाध्यक्ष: श्री भीखाराम सुथार

प्रवक्ता: श्री राज सुथार

विधिक सलाहकार: श्री प्रवीण पालीवाल

कार्यसमिति के सदस्यगण:

अशोक सुथार,नारायण चौधरी,विक्रम मालू,प्रियंक शाह,अनिल मोट,दुर्गेश नाई,मदन सोनी, रामसिंह राजपुरोहित सहित अन्य जागरूक एवं सक्रिय सेवादार उपस्थित रहे।

नर्वनिर्वाचित अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की सेवा भावना में उत्तरोत्तर वर्द्धि के साथ साथ सेवा कार्य क्षेत्र में और विस्तार कर नियमित असंख्य जीवों की सेवा के लिए प्रतिबद्धता का आह्वान किया।

अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!