Advertisement

बाराबांकी:सेना के सम्मान में गूंजा रामनगर: महादेवा मंडल की जोशपूर्ण तिरंगा यात्रा

 

रामनगर बाराबांकी।
विधानसभा रामनगर अंतर्गत कस्बा रामनगर में चेयरमैन रामशरण पाठक की अगुआई में सैकड़ों भारतीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई महादेवा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अमित सिंह भारी संख्या के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल सेना के सम्मान में महादेवा मंडल का दिखा जोश ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में अपने कस्बा नगर पंचायत रामनगर में जूनियर इंटर कॉलेज से पीजी कॉलेज पंचमुखी हनुमान जी मंदिर तक निकली गई वैभव मिश्रा के गगनभेदी राष्ट्रवादी नारों से गूंजा रामनगर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत पूर्व एमएलसी हरिगोविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष व शेखर हरायण मंडल अध्यक्ष अमित सिंह , शरद अवस्थी अशोक शुक्ला, श्रवण शुक्ला सतीश यादव अनिरुद्ध अवस्थी अमित अवस्थी श्याम करन लोधी ,बद्री विशाल भी हुए शामिल, वैभव मिश्रा जीतू , मोनू भास्कर पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शिक्षा शिक्षिकाओं व प्यारे बच्चों के साथ सम्मिलित हुई ऑपरेशन सिन्दूर हमारे सैन्य जवानों के अद्वितीय पराक्रम, शौर्य और साहस का प्रतीक है। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना और देश ने जो अद्वितीय साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है वह सदैव वंदनीय रहेगा। विश्व के लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेनाओं द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिन्दूर ने हर भारतीय के हृदय की पीड़ा पर मरहम लगाने का काम किया है तथा यह ऑपरेशन भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और संकल्प का सजीव प्रमाण भी है। समस्त भारतवर्ष को अपनी सेना पर गर्व है।

संवाददाता यश सिंह
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!