Advertisement

सिसवा के मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी कल्पना शीलता

 सिसवा (महराजगंज)

Reporter : ओंकार कसेरा

सिसवा के मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी कल्पना शीलता

 

☞ विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट की देखकर, अतिथियों ने की छात्रों की जमकर सराहना

☞ विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों में जागृत होती है, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना : शुभ्रा सिंह जायसवाल

Anchor Read : सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हें – मुन्हें बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर अपनी कल्पनाशीलता को परिलक्षित करते हुए वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक, शुभ्रा सिंह जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाए गए वैज्ञानिक मॉडलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।

श्रीमती जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है। उन्होंने बच्चों को नए – नए खोज करने की प्रेरणा लेते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

प्रदर्शनी में विद्यालय की अंतरा खेतान, प्रभाश सोनी, आयुष, अर्नव, सृजन शुक्ला, प्रांजल रावत, दिव्यांशी शाही, ओम जायसवाल, आदिबा, पार्थवी अग्रवाल, विधि जायसवाल, आरूषि सुल्तानिया आदि बाल वैज्ञानिकों ने अलग अलग स्टालों पर सौ से अधिक विज्ञान के नवीनतम मॉडलों को प्रस्तुत किया।

इस मौके पर नवीन सिंह, विकास जायसवाल, सत्या जायसवाल, अफ़सा अंसारी, सूरज केशरी, अशोक चौरसिया, श्याम बिहारी, मोनिका सोनी, अंकिता जायसवाल सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!