Advertisement

फरीदाबाद – में हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ आयोजित करेगी हिन्दू राष्ट्र निर्माण महिला सम्मेलन – बी एन तिवारी

www.Satyarath.com

फरीदाबाद में हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ आयोजित करेगी हिन्दू राष्ट्र निर्माण महिला सम्मेलन – बी एन तिवारी

www.Satyarath.com

नई दिल्ली।अखिल भारत हिन्दू महासभा

के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने 13 अप्रैल 2022 को हिन्दू महासभा के 107 वें स्थापना दिवस पर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुंबई से जंतर मंतर पहुंचे नितिन उपाध्याय को नारियल भेंट कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का उत्तरदायित्व उनके कंधों पर सौंपा था ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि नितिन उपाध्याय ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से प्राप्त इस उत्तरदायित्व को अपना संकल्प घोषित करते देश के समस्त राज्यो और उन राज्यों के प्रमुख धर्म स्थलों का भ्रमण कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण का ऐसा बिगुल फूंका , जिसके प्रभाव से प्रत्येक हिन्दू आंदोलित होकर इस अभियान का स्वतः हिस्सा बनने के लिए आतुर हो उठा । नितिन उपाध्याय ने सम्पूर्ण राष्ट्र के भ्रमण के दौरान अपने संबोधनों और वक्तव्यों से हिंदुओं को जातिवाद , पंथवाद , भाषावाद और प्रांतवाद के बंधनो से ऊपर उठकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया । बी एन तिवारी ने बताया कि नितिन उपाध्याय के आह्वान पर मातृशक्ति का उभरकर सामने आना हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान के लिए संजीवनी सिद्ध हुआ ।

हिन्दू महासभा की महिला इकाई हिन्दू

महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने उत्तर प्रदेश , विशेषकर वाराणसी में हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को न केवल प्रचंड किया । उनसे प्रेरित होकर देश भर से महिलाएं हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को प्रचंड करने में मातृशक्ति अपने योगदान से अभियान को सशक्त बना रही हैं । हिन्दू महिला सभा हरियाणा प्रदेश में भी महिलाओं ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण का बिगुल फूंक दिया है

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि हिन्दू

महिला सभा हरियाणा प्रदेश 13 मार्च दोपहर एक बजे ओल्ड फरीदाबाद में हिन्दू राष्ट्र निर्माण महिला सम्मेलन का आयोजन कर रही हैं । सम्मेलन में शामिल होने वाली महिला प्रतिनिधियों को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलवाया जायेगा । इस सम्मेलन को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और हिन्दू महिला सभा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवी के साथ अन्य कई आमंत्रित पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे ।
जारी बयान के अनुसार कार्यक्रम में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा , उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह , उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा , मंत्री कुंवर भगवान सिंह भाटी , प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र झा सहित अनेक राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है ।         रिपोर्ट :मनोज कुमार शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!