रिपोर्टर – सुधान्शू गोस्वामी
9/03/2024
दतिया
दतिया। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ , निकली भव्य शिव बारात
दतिया महाशिवरात्रि पर्व को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भोले के भक्तों ने श्रद्धाभाव श्रद्धाभ के मनाया। लोगों ने घरों और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने के साथ व्रत रखा। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सुबह से ही पीतांबरा पीठ पर बिराजमान वनखंडेश्वर महादेव पकौडिया महादेव, मडिया के महादेव, काले महादेव, नागेश्वर महादेव, रिसाला मंदिर सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों पर भारी भीड़ रही। मंदिरों पर महिलाओं के साथ पुरुष श्रद्धालु भी काफी संख्या में पहुंचे।
भव्य शिव बारात कार्यक्रम में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
शहर में रॉयल क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ गांधी पुस्तकालय के सामने स्थित मंगलनाथ शिव शक्तिधाम से शुरू हुई। इससे पहले भगवान मंगलनाथ का अभिषेक हुआ। शुक्रवार को मंदिर पर चल रही अखंड रामायण पाठ का भी समापन हुआ। शाम के समय भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। अवसर पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए


















Leave a Reply