Advertisement

बरेली मे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 871 वाहन सीज, 9136 चालान

www.satyarath.com

• बरेली मे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 871 वाहन सीज, 9136 चालान

www.satyarath.com

बरेली से यूसुफ़ खान की रिपोर्ट

बरेली में यातायात नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने, ओवरलोडिंग करने, नशे की हालत में ड्राइविंग और बिना वैध दस्तावेजों के गाड़ियां दौड़ाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य के निर्देशन में पूरे जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान हजारों चालान काटे गए तो सैंकड़ों वाहन सीज किए गए।

871 वाहन सीज, 9136 चालान

इस अभियान में पुलिस ने कुल 871 वाहनों को सीज किया और 9136 वाहनों का चालान किया। एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई जिलेभर के सभी थानों में की गई, जिसमें कई थानों ने सबसे अधिक चालान और सीज की संख्या दर्ज की।

सबसे अधिक वाहन सीज करने वाले 3 थाने।

1. बारादरी – 104 वाहन

2. बहेड़ी – 85 वाहन

3. कोतवाली – 65 वाहन

• सबसे कम वाहन सीज करने वाले 3 थाने।

1. अलीगंज – 4 वाहन

2. विशारतगंज – 6 वाहन

3. सुभाषनगर – 7 वाहन

• सबसे अधिक चालान करने वाले 3 थाने।

1. भोजीपुरा – 1414 चालान

2. बहेड़ी – 799 चालान

3. कोतवाली – 789 चालान

• सबसे कम चालान करने वाले 3 थाने।

1. क्योलड़िया – 47 चालान

2. भमौरा – 59 चालान

3. अलीगंज – 77 चालान

चौकियों का प्रदर्शन, सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई बरेली जिले की पुलिस चौकियों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

• सबसे ज्यादा वाहन सीज करने वाली 3 चौकियां।

1. चौकी जगतपुर, थाना बारादरी – 30 वाहन

2. चौकी कुतुबखाना, थाना कोतवाली- 22 वाहन

3. चौकी कानूनगोयान, थाना प्रेमनगर – 22 वाहन

• सबसे कम वाहन सीज करने वाली 3 चौकिया।

1. चौकी चुडैली डाम, थाना बहेड़ी – 1 वाहन

2. चौकी देवरनिया, थाना देवरनियां – 1 वाहन

3. चौकी रामनगर, थाना आंवला – 0 वाहन

• सबसे ज्यादा चालान करने वाली 3 चौकियां।

1. चौकी सिविल लाइन, थाना कोतवाली – 431 चालान

2. चौकी बंजरिया, थाना शीशगढ़ – 135 चालान

3. चौकी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, थाना फतेहगंज पश्चिमी – 131 चालान

• सबसे कम चालान करने वाली 3 चौकियां।

1. चौकी गढ़ी, थाना किला – 0 चालान

2. चौकी बड़ागांव, थाना सिरौली – 4 चालान

3. चौकी बल्लिया, थाना भमौरा – 10 चालान

जारी रहेगा अभियान

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!