Advertisement

पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की साफ़-सफ़ाई की अगुवाई कर श्रमदान किया।

ब्यूरो चीफ तबरेज अंसारी
जनपद झरिया
स्थान धनबाद,झारखंड

पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की साफ़-सफ़ाई की अगुवाई कर श्रमदान किया।

आज लोक-आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन – नहाय खाय के दिन झरिया महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों, स्थानीय लोगों और नगर-निगम के कर्मचारियों के साथ झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब की साफ़-सफ़ाई की अगुवाई कर श्रमदान किया।

पूर्णिमा नीरज सिंह ने तालाब की गंदगी पर चिंता जतायी और अपील की कि पानी में शराब की बोतलें, काँच, प्लास्टिक और पीओपी की बनी मूर्तियाँ फेंककर छठव्रतियों के लिए तालाब को असुरक्षित न बनायें।

बता दें कि बरसों तक तालाब के नज़रअंदाजी, अव्यवस्था और कुप्रबंधन से माननीय विधायक जी के प्रयासों से निजात मिला। राजा तालाब के सौन्दर्यीकरण और साफ़-सफ़ाई के लिए दो करोड़ का बजट आवंटन करवाकर कार्य पूरा किया गया।

मौके पर झरिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ,राज आनंद सिंह, रामजी सिंह, राजा गुप्ता, महेश शर्मा, राम कृष्ण पाठक, अक्षय यादव, अभिषेक सिंह, महेश शर्मा, प्रीतम रवानी, झुन्नू गुप्ता, राजेश सिंह, राजीव पांडे, कुंदन मोदक, कृष्णा पटेल, सिंकू सिंह, दीपक यादव, पहलवान सिंह, दीपक शर्मा, बजरंगी सिंह, मंटू प्रसाद, गणेश राजक, प्रीति वर्मा, संजय यादव, अमर प्रसाद, राजेश सिंह, बिनोद साव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!