Advertisement

सुसनेर-जैन संतो का हुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश!

सत्यार्थ न्यूज/ सुसनेर से मनीष माली

जैन संतो का हुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश!

सुसनेर/ शनिवार को नगर में जैन संतो का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन संतो का समाजजनों द्वारा जगह – जगह पाद प्रक्षालन कर अगुवानी की गई, संतशिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज व मुनि श्री भावसागर जी महाराज जी तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर के लिए पद विहार कर रहे हैं। इस दौरान मुनि संघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि सेवा समिति के अशोक जैन मामा ने बताया कि मुनि संघ मंदसौर से पद विहार कर तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर की ओर जा रहे है, शनिवार को मुनि संघ की आहारचर्या समीपस्थ ग्राम पालडा में हुई, शाम के समय नगर प्रवेश हुआ। रात्रि विश्राम नगर के शुक्रवारीया बाजार स्थित संत निवास में हुआ।आज सुबह श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन छोटा मंदिर में प्रवचन के पश्चात मुनि संघ की आहारचर्या होगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!