आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
संवाददाता जयचन्द्र कासगंज

कासगंज। अमांपुर कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पर्व को लेकर नगर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में खीर सहभोज कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने शरद पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा धरती पर अमृत की वर्षा करते है। इस दिन खीर का प्रसाद ग्रहण करने से शारीरिक व मानसिक दोष दूर होता हैं। सह जिला बौद्धिक प्रमुख वंश गौड़ एवं नगर संघचालक राकेश पाराशर ने भी शरद पूर्णिमा उत्सव के बारे में बताया। इसके बाद स्वयंसेवकों में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, नगर संघचालक राकेश पाराशर, बृजेश वर्मा, उमाशंकर साहू, श्रीराम सोलंकी, विजयप्रकाश गुप्ता, दरवेश फौजी, पुष्पेंद्र वर्मा, आचार्य लखमीचंद्र, वीरीसिंह शाक्य, मनोज गुप्ता, रामखिलाड़ी उपाध्याय, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अंशुल वर्मा, चेतन सोलंकी, सोनू गुप्ता, अनिल शर्मा, कमल गुप्ता, सजीव माहेश्वरी, सुरेश गुप्ता, सुखवीर चौहान, मोहनलाल शाक्य, पुष्पेन्द सविता, हर्ष गुप्ता, कैलाश शाक्य, भूरे माहेश्वरी, देव गुप्ता, पीयुष गोयल, रोहित कुमार आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।














Leave a Reply