Advertisement

वाराणसी। तमाम योजनाओं और क्षेत्रों का सीएम योगी ने देर रात तक वाराणसी के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। तमाम योजनाओं और क्षेत्रों का सीएम योगी ने देर रात तक वाराणसी के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर तथा सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने सारंग नाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया मुख्यमंत्री ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का भी किया औचक निरीक्षण वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात तक स्थलीय कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर तथा सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को मानक के अनुरूप समय से कार्य पूर्ण कराए जाने की सख्त हिदायत। मुख्यमंत्री ने सारंग नाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। राहत शिविर में रह रहे लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को सामग्री उपलब्ध कराई तथा बच्चों को टॉफ़ी/चॉकलेट भी दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी जाना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!