Advertisement

वाराणसी कुष्ठ को जड़ से मिटाना है विशेष अभियान के तहत घर-घर ढूंढे जाएंगे कुष्ठ रोगी, कराया जाएगा सर्वे

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी कुष्ठ को जड़ से मिटाना है विशेष अभियान के तहत घर-घर ढूंढे जाएंगे कुष्ठ रोगी, कराया जाएगा सर्वे

वाराणसी। चिरईगांव ब्लाक में कुष्ठ रोग के सम्भावित रोगियों की पहचान के लिए 2 से 15 सितम्बर तक अभियान चलाकर सर्वे किया जाएगा। टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। इसके लिए कुल 240 टीमें लगायी गयी हैं। प्रत्येक टीम में एक महिला और एक पुरुष को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण में लगे टीम सदस्यों को 29 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय पर प्रशिक्षित किया जाएगा। एनएमएस कमलेश कुशवाहा ने बताया कि देश में 2027 तक कुष्ठ रोग का पूर्ण रुप से उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसकी पूर्ति के लिए घर घर कुष्ठ रोगियों के संभावित रोगियों की पहचान की जानी है। टीम में शामिल लोगों को इस बाबत प्रशिक्षित कर त्वचा दाग, धब्बा और शून्यता का पता करने फ्लैश कार्ड दिखाकर सम्भावित कुष्ठ रोगियों की पहचान।टीम में शामिल लोगों को इस बाबत प्रशिक्षित कर त्वचा दाग, धब्बा और शून्यता का पता करने फ्लैश कार्ड दिखाकर सम्भावित कुष्ठ रोगियों की पहचान।करने के बारे में बताया जाएगा। हर पांच टीम पर एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!