Advertisement

वाराणसी । गंगा जल स्तर में कई दिनों की गिरावट के बाद स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, प्रतीदिन हो रही निगरानी

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । गंगा जल स्तर में कई दिनों की गिरावट के बाद स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, प्रतीदिन हो रही निगरानी

वाराणसी। पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद गंगा का जलस्तर सोमवार को स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह जलस्तर स्थिर रहा। जलस्तर 66.43 मीटर रिकार्ड किया गया। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही है। पिछले सप्ताह बुधवार से ही गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही थी। दो से तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर घट रहा था। चार दिनों में लगभग डेढ़ मीटर पानी नीचे खिसका। हालांकि सोमवार को गिरावट थम गई और जलस्तर स्थिर हो गया। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से 4 मीटर नीचे है। वैसे प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है।

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!