Advertisement

कलशयात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

शिवम सिंह

बांदा। सावन माह में श्री नाथ विहार में रविवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शहर के श्री नाथ विहार से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री संकटमोचन मंदिर में पहुंची पूजा अर्चना के बाद वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान भगवान शिव और पार्वती की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा का जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान शहर के खाटूश्यामजी सेवा मंडल पदाधिकारी शामिल हुए,आयोजन समिति के अजीत गुप्ता भाजपा ने बताया कि कथावाचक नितिन देव महाराज चित्रकूट रोजाना दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगे। कथा का28 जुलाई से समापन 3 अगस्त को होगा।4 को भंडारा होगा।कथावाचक ने पहले दिन कथा महात्म्य सुनाते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा सुनने से धर्म लाभ मिलता है। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु,श्रीचंद्रगुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता,, वीरेंद्र गुप्ता पवन संदीप रंजना आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!