Advertisement

मैंहर पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ के तहत लोगो को जागरुक करने के लिए किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

*★ मैंहर पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ के तहत लोगो को जागरुक करने के लिए किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्टर रमेश सोनकर

*★ थाना प्रभारियों एवं उनकी टीम द्वारा जगह जगह लोगों के बीच पहुचकर बताए उन्हें , नशे के दुष्परिणाम और दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ।*

 

*★ मैंहर पुलिस ने गुटखा तंबाकू एवं नशे के अन्य पदार्थ को जलाकर नशा न करने एवं नशे से दूर रहने का दिया संदेश।*

वर्तमान मे युवा वर्ग मे नशे की बढती प्रवृत्ति को कम करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मैंहर पुलिस द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाकर लगातार आमजनों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में मैंहर जिले में ,पुलिस अधीक्षक मैंहर श्री सुधीर अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे मैंहर पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य मे आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के लिए *‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ दिनांक 20 जून 2024 से 26 जून 2024 तक* सप्ताहिक अभियान मैंहर जिले के सभी थानां प्रभारियों द्वारा चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी अनुक्रम नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक एवं sdo(p) अमरपाटन श्री शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली मैंहर थानां प्रभारी मय समस्त स्टॉप के साथ आज दिनांक 24/06/24 को मैंहर शहर के घंटाघर चोराहा अलाउदीन चोराहा पुरानी सब्जी मंडी में नशा मुक्ति का कार्यक्रम किया गया । उक्त कार्यक्रम में व्यपारी व अन्य लोगो सहित महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया ।

इसके अलावा थानां अमदरा के ग्राम धुनवारा में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में समझाया गया साथ ही नशा न करने को बताया गया

 

इसी क्रम में थानां अमरपाटन कस्बे रामनगर तिराहा एवं ग्राम खड़मसेड़ा में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में समझाया गया व नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई

ये कार्यक्रम निरंतर जिले के सभी थानों में 26 जून तक जारी रहेंगे

“”*सुरक्षा के साथ सहायता को तत्पर””* *””जिला पुलिस मैंहर””*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!