Advertisement

वाराणसी।राजातालाब में पोल पर संविदाकर्मी की बिजली बनाते समय करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने उपकेंद्र पर शव रखकर खूब हंगामा किया आए दिन संविदा कर्मियो की हो रही मौत

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी।राजातालाब में पोल पर संविदाकर्मी की बिजली बनाते समय करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने उपकेंद्र पर शव रखकर खूब हंगामा किया आए दिन संविदा कर्मियो की हो रही मौत

वाराणसी। बता दे की जहा बिजली विभाग और ऊर्जा मंत्री का कहना है कि सारी व्यवस्था अच्छी है वही आए दिन किसी न किसी संविदाकर्मी की मौत होती रही है आज राजातालाब थाना के पयागपुर गांव में पोल पर चढ़कर बिजली की खराबी को दुरूस्त करते समय संविदा लाइनमैन करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने उपकेंद्र पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। टोडरपुर निवासी धर्मराज राजभर (35 वर्ष) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार की शाम पोल पर चढ़कर बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था। उसी दौरान करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन शव लेकर उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे उपकेंद्र पर उहापोह की स्थिति बन गई। परिजन उचित मुआवजा की मांग करने लगे। घटना से परिजनों को गहरा आघात लगा है। पिता गुलाब राजभर तथा मां सुमन देवी व पत्नी माया देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना के बाद राजातालाब थाना प्रभारी सुमित्रा देवी व कस्बा चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। बता दे की जहा बड़े अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठ के आराम फरमा रहे वही संविदाकर्मचारी अपनी जान पर खेल के बिना किसी सुरक्षा मानक के पोल ओर रिपेयरिंग का कार्य करते है जिससे होती जा रही मौत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!