रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी /मथुरा
मुकदमा दर्ज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
राधारानी पर दिए बयान पर प्रदीप मिश्रा ने अभी तक नही मांगी माफी
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ,तीर्थ पुरोहितों एवम ब्रजमंडल के गोस्वामी समाज द्वारा शिव कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा ब्रज की अधिष्ठात्री स्वामिनी राधा रानी पर दिए हुए वक्तव्य के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिल मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया जिसमे मथुरा वृंदावन ,गोकुल दाऊजी गोवर्धन ,नंदगांव बरसाना से आए सभी ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ सक्त से सक्त कार्यवाही किए जाने की बात कही
भगवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा साक्ष राधारानी के संबंध में प्रस्तुत किए गए और कहा कुछ वक्ताओं द्वारा षड्यंत्र के तहत ब्रज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं यदि इनको नही रोका गया तो आगे कोई भी सनातन के आराध्य के विषय में अनर्गल प्रलाप करने लगेगा इसलिए इन लोगो को यही रोकना आवश्यक हैं । कहा जिसमे मुख्य रूपआचार्य रमाकांत गोस्वामी ,दाऊजी से आर के पाण्डेय ,हरिमोहन गोस्वामी
संजय दीक्षित गोकुल चेयरमैन द्वारकाधीश मंदिर से राकेश तिवारी एडवोकेट ,मनीषकृष्ण शास्त्री कपिल चतुर्वेदी एडवोकेट ,पं.अमित भारद्वाज आचार्य राजू भैया ,विनय त्रिपाठी , आचार्य पूर्ण प्रकाश कौशिक प्रवीण गोस्वामी सुशील गोस्वामी मुखिया जी रामभरोसे गोस्वामी सत्यनारायण मिश्र पंकज चतुर्वेदी विपुल चतुर्वेदी त्रिलोक चंद आदि मौजूद रहें

















Leave a Reply