Advertisement

बीकानेर-आगामी 15 जून महेश नवमी के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज आयोजित करेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के माहेश्वरी समाज की ओर से आगामी महेश नवमी पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी बजरंग लाल सोमाणी ने बताया कि आगामी 15 जून को कस्बे के कालू बास निवासी सभी माहेश्वरी परिवार महेश नवमी के दिन एक जगह सम्मिलित होकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। 15 जून को सुबह आध्यात्मिक कार्यक्रम और महेश पूजन के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन रखा गया है जिसमें समाज की प्रतिभाओं द्वारा अपने हुनर को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद सभी सामाजिक व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। प्रतियोगिता में जो भाग लेना चाहे वो इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेश सोमानी – 9414874788

विनोद राठी- 9660377411

जगदीश सोमानी – 9414429569

अशोक बिहानी – 7357749741

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!