Advertisement

वाराणसी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा बीजेपी दोबारा सरकार में आई तो संविधान बदलेगी’ वाराणसी में कांग्रेस यूपी प्रभारी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, कहा – गंगा आज भी मैली

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा बीजेपी दोबारा सरकार में आई तो संविधान बदलेगी’ वाराणसी में कांग्रेस यूपी प्रभारी ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, कहा – गंगा आज भी मैली

वाराणसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सरकार व चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब दो चरणों का मतदान हो गया, तो उसके 11 दिन बाद वास्तविक मतदान प्रतिशत बताने का क्या औचित्य है? जबकि मतदान के दिन ही 60% मत पड़ने की बात कही गई थी। जो कि बाद में 11 दिन बाद संशोधित करके 66% बताया गया। अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सहित देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। इससे घबराकर वर्तमान सरकार द्वाराअनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है, जबकि हकीकत है कि अगर पुनः यह सरकार सत्ता में आई तो बाबा साहब के संविधान के बदलने का का कार्य करेगी। आम आदमी के जीवन के मौलिक अधिकार को भी छीना जाएगा। कहा कि आज काशी में विकास की बात कही जा रही है जबकि हकीकत है कि गंगा आज भी मैली है और उसमें पूरा कचरा फेंका जा रहा है। जनता अब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार देखना चाहती है: कांग्रेस
कैन्टोमेंट स्थित एक निजी होटल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं उ० प्र० अविनाश पाण्डेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक उ० प्र० के 38 लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियो के समर्थन में समन्वय बैठक करते हुए प्रबुद्धजन, आम आवाम का जबर्दस्त समर्थन करते हुए देख रहा हूँ, जो निसंदेह 2024 में तानाशाही सत्ता को बेदखल कर एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष सत्ता के रूप में इंडिया गठबंधन की सरकार चाहती है।अविनाश पाण्डेय ने गंगा माँ बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री जी के नमामी गंगा और माँ गंगा के प्रति लगाव का सच यही है कि केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड ने गंगा को देश की सबसे प्रदूषित नदी और भाजपा के राज्य सभा सासंद सुभाष चंद्रा की कंपनी से लेकर उनके चहेते उद्योगपति मित्र गौतम अडानी की कंपनी तक ने 1600 करोड़ रूपये ढकार गये। जिसे उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक जनहित मामले के दौरान बताया। कहा कि वाराणसी में गोद लिये गाँवो के कथित विकास का सच ग्रामीण जनता देख रही है। जिसके खिलाफ 1 जून को ईवीएम पर अपना अंगुली दबाकर जनता जवाब देगी। वाराणसी में विकास के नाम पर प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्योगपति मित्रों का विकास और संघ के लोगो को बीएचयू जैसे शैक्षणिक संस्थान में व्यक्तिगत प्रभाव से प्रवेश करा कर उसकी छवि को नष्ट किया है, काशी में माँ गंगा के सनातनी पुत्र नाविक निषाद समाज व किसानो को ठगा है। कांग्रेस कार्यालय पर हमला भाजपा की हताशा का परिचायक अविनाश पाण्डेय ने अमेठी में रविवार रात कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर हुए हमला का ठीकरा भाजपा के सिर मढ़ा। कहा कि यह स्मृति ईरानी और भाजपा के हताशा का परिचायक है। यह हमला जनता में खत्म हो चुकी लोकप्रियता को भी बताता है। के० एल० शर्मा कांग्रेस के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने आजीवन जनता की सेवा की है। इसलिए अमेठी की जनता उनके साथ है।”अविनाश पांडेय ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गाँधी जी के ऊपर शहजादा कहकर तंज कसने वाले जान जाएं कि वह शहीदजादा हैं। जिनके पिता और दादी का खून इस देश के लिए शहीद हुए। यह बात वो नही समझ सकते जिनके पुरखे अंग्रेजो से मांफी और पेंशन मांगते थे।”भाजपा रुपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर सब बने ईमानदार अविनाश पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी किस मुंह से भ्रष्टाचार पर बात करते है। जहां देश में पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक बडे बडे भ्रष्टाचारी नेता भाजपा रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर ईमानदार, सदाचारी ही नही मुख्यमंत्री और मंत्री बन गये हैं। वहीं जो लोग इनके खिलाफ हैं, वह चाहे मुख्यमंत्री हैं, सासंद हैं, पत्रकार हैं वो संवैधानिक संस्थाओ के दुरूपयोग से जेलो में हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!