Advertisement

वाराणसी के सारनाथ में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दंपति समेत 6 गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान ले जाते थे लड़कियां करते थे मानव तस्करी

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी के सारनाथ में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दंपति समेत 6 गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान ले जाते थे लड़कियां करते थे मानव तस्करी

वाराणसी। कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसका खुलासा एडीसीपी वरुणा ज़ोन टी० सरवरण ने इसका खुलासा किया है। ये सभी पैसे लेकर लोगों की फर्जी शादियां कराते थे और फिर कथित दुल्हन घर छोड़कर भाग जाती थी। पुलिस इनके खिलाफ संबधित धाराओं में अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार [33 वर्ष] चंदौली जनपद के बलुआ, सुनील दास [44 वर्ष] सोनभद्र के ओबरा, भंवरलाल शर्मा [43 वर्ष] राजस्थान के जयपुर, सूरज उर्फ तारा [24 वर्ष] मथुरा, रोहित जायसवाल उर्फ विक्की [20 वर्ष] वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र व चंदा [26 वर्ष] पत्नी- जितेंद्र कुमार चंदौली जनपद के बलुआ के रहने वाले हैं। इनमें जितेंद्र व चंदा पति-पत्नी हैं। पूरे भारत में एक्टिव है गिरोह एडीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इनका गिरोह पूरे भारत में एक्टिव है। ये सभी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में जिन लडको की शादी नहीं हो पाती है, उन्हें अपने चंगुल में लेकर फर्जी तरीके से शादी कराते हैं। इसके लिए इनका गैंग यूपी व बिहार से लडकियों को बहला फुसलाकर राजस्थान आदि जगहों पर ले जाकर लड़के पक्ष से पैसा लेकर व धोखाधडी करके फर्जी शादी कराते हैं। अब तक इन लोगों ने 30 से ज्यादा लोगों से पैसे लेकर उनकी फ्रिज शादियां कराई हैं और उन्हें अपना शिकार बनाया है। ये सभी पहले भी धोखाधडी करके फर्जी शादी कराने में पकडे जा चुके हैं। जिसके संबंध में थाना कैंट जीआरपी, बलुआ चन्दौली आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ़्तारी करने वाली टीम गिरोह के सदस्यों की गिरफ़्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सारनाथ उदय प्रताप सिंह, एसआई अरविन्द कुमार यादव, एसआई प्रदीप सिंह, एसआई महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सौभाग्य पांडेय, कांस्टेबल सौरभ तिवारी, कांस्टेबल नितेश तिवारी, महिला कांस्टेबल सुहाना सिंह व महिला कांस्टेबल पुजा पासवान शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!