Advertisement

रिपोर्ट वाराणसी बीएचयू में तिरंगा लगाने की मांग को लेकर छात्रों का धरना, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी

रिपोर्ट वाराणसी बीएचयू में तिरंगा लगाने की मांग को लेकर छात्रों का धरना, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप

वाराणसी। बीएचयू में तिरंगा लगाने की मांग को लेकर छात्र विवेक सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने सिंह द्वार पर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाए। वहीं अधिकारियों की देश भक्ति पर सवाल खड़े किए। छात्रों ने कहा कि पिछले कई महीनों से विश्वविद्यालय परिसर में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगवाने के लिए छात्र विवेक सिंह (अभिषेक) के नेतृत्व में तिरंगा झंडा आंदोलन चल रहा है। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से एक कमेटी भी गठित कर दी गई थी लेकिन इसके आगे की कार्रवाई ठप पड़ी है। छात्र विवेक सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारीगण राष्ट्रीय ध्वज लगवाने में कोई रुची नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों की देशभक्ति पर भी सवाल उठाया। 9 अप्रैल को वीसी के आग्रह से हमने अपना आमरण अनशन नौ अप्रैल को समाप्त कर दिया था। उस समय कहा गया था कि एक हफ्ते के अंदर काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर विशाल तिरंगा झंडा लगा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से परिसर में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्र विवेक सिंह मजबूर होकर परिसर मे तिरंगा झंडा लगवाने की मांग को लेकर सिंह द्वार पर पुनः आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!