वाराणसी लोकसभा 2024 चुनावी रथ ने काशीवासियों का जाना मूड, पार्टी प्रतिनिधियों ने खुलकर रखे विचार; उठे ये मुद्दे
लोकसभा चुनाव 2024
वाराणसी में पार्टी प्रतिनिधियों के साथ ही काशी की जनता ने अमर उजाला के चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ में खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला। साथ ही महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को वाराणसी पहुंचा। यहां गंगा घाट पर रथ पहुंचा तो विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों समेत तमाम लोगों ने अपनी राय रखी। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों के मुद्दों व वादों को लेकर बातचीत की गई। सत्ता का संग्राम में लोगों से बनारस में कितना विकास हुआ है? यहां के मुद्दे क्या हैं? पीएम मोदी के यहां से सांसद रहते क्या वादे किए गए, उन मुद्दों पर कितना काम हुआ और बनारस से देश के लिए क्या संदेश निकलता है समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत कर उनकी राय जानने की कोशिश की गई। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने खुलकर अपने विचार रखे।
Leave a Reply