Advertisement

वाराणसी रोडवेज कर्मचारी दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज बस चालकों ने किया हड़ताल, मान-मनौव्वल के बाद शुरू हुआ बसों का परिचालन, परेशान हुई पब्लिक

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज

वाराणसी

वाराणसी रोडवेज कर्मचारी दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज बस चालकों ने किया हड़ताल, मान-मनौव्वल के बाद शुरू हुआ बसों का परिचालन, परेशान हुई पब्लिक

वाराणसी। पिछले दो माह से वेतन न मिलने से नाराज मिर्जामुराद बाजार स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो स्टेशन से जुड़े इलेक्ट्रिक बसों के दर्जनों चालकों ने बसों के पहिये रोक प्रदर्शन किया। चालकों ने बसों के पहिये रोक हड़ताल कर परिचालन ठप्प कर दिया। इस दौरान उन्होंने बसों को बाहर निकलने से रोक दिया। बसों का संचालन ठप होने से आम पब्लिक को परेशानियों से जूझना पड़ा। दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बस डिपो स्टेशन प्रबंधन इस मामले में मूकदर्शक बना रहा। सूचना पर पहुंचे डिपो मैनेजर संजीत सिंह के समझाने बुझाने व जल्द ही वेतन दिलवाने के आश्वासन पर लगभग 1 घंटे बाद हड़ताल समाप्त हुआ। जिसके बाद बसों का परिचालन फिर से शुरू हुआ और रोड पर बसें फर्राटा मारने लगी। इधर इलेक्ट्रिक बस प्रबंधन से जुड़े लोग संवाद करने से कतराते रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!