Advertisement

वाराणसी साइबर फ्रॉड का शिकार बनी शोध छात्रा को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 90 हजार की ठगी, सीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज

वाराणसी

वाराणसी साइबर फ्रॉड का शिकार बनी शोध छात्रा को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 90 हजार की ठगी, सीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में रहकर पीएचडी करने वाली छात्रा रिचा सिंह को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अधिक पैसा कमाने का लालच देकर जालसाज ने 90 हजार रुपये ठग लिए। भुक्तभोगी छात्रा ने सीपी से गुहार लगाई। सीपी के निर्देश पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है छात्रा ने बताया कि जालसाज ने कम पैसे में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर जालसाज ने बीते 28 मार्च को उसके नंबर को टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा। उसकी बातों में आकर छात्रा ने पहले 500 रुपये बताए गए नंबर पर यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया। कुछ देर बाद एक हजार रुपये वापस आ गए। उसके बाद पुनः एक हजार रुपये बताए गए नंबर पर यूपीआई किया तो दो हजार वापस कर दिए। उसके बाद 5 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। जालसाज ने 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराया। इसके बाद टेलीग्राम पर बताया गया कि 65 हजार रुपये ट्रांजैक्शन करने पर डेढ़ लाख रुपये मिलेगा। छात्रा ने 65 हजार ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद छात्रा से एक लाख की और मांग की गई। इस पर छात्रा को अपने साथ फ्रॉड होने की जानकारी हुई। छात्रा ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 30 मार्च को ही चितईपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय दौड़ाती रही। अंत में थक-हारकर भुक्तभोगी ने पुलिस आयुक्त से मिलकर गुहार लगाई। सीपी के निर्देश पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!