अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई नए SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवागंतुक उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की विभिन्न तहसीलों और विभागों में तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कुंदन राज कपूर को उप जिलाधिकारी पिंडरा, अवधेश को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), विजय कुमार त्रिवेदी को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) के साथ प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं देवेंद्र कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील सदर तथा ज्योति सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील पिंडरा के साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक), राजातालाब का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डॉ. अंजली सिंह को डिप्टी कलेक्टर (माल) तथा अरविंद त्रिपाठी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
तहसीलदार स्तर पर आशीष कुमार सिंह को तहसीलदार सदर, संत विजय सिंह को तहसीलदार राजातालाब तथा नेहा राजवंशी को तहसीलदार पिंडरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार स्तर पर अमित कुमार सरोज को नायब तहसीलदार सदर तथा शैलेश कुमार सिंह को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Varanasi #VaranasiNews #DMVaranasi #AdministrativeTransfer #SDM #Tehsildar #NayabTehsildar














Leave a Reply