सुरज उपाध्याय,की रिपोर्टर सिंगरौली

अदाणी प्लांट के बॉयलर-210 में श्रमिक की मौत की चर्चा, जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।
सिंगरौली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अदाणी पावर प्लांट के बॉयलर-210 क्षेत्र में कार्यरत एक श्रमिक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद प्लांट परिसर में कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक न तो कंपनी प्रबंधन और न ही जिला प्रशासन की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है। सूत्रों का दावा है कि घटना कार्य के दौरान हुई, जबकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
गौरतलब है कि सिंगरौली स्थित अदाणी पावर परियोजना में पूर्व में भी श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल परिस्थितियों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। मार्च 2026 में भी एक श्रमिक की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन की घटना चर्चा में रही थी।
स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सभी
की निगाहें कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।













Leave a Reply