Advertisement

जैन साधु संतो पर हो रही अमर्यादित टिप्पणिया के विरोध में आईजा ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन।

सिरोंज। देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

जैन साधु संतो पर हो रही अमर्यादित टिप्पणिया के विरोध में आईजा ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन।

आरोपियो पर सख्त कार्यवाही व एफआईआर की मांग

सोषल मीडिया पर जैन साधु संतो के खिलाफ की जा रही अमर्यादित टिप्पणियो को लेकर जैन समाज व आईजा में काफी आक्रोष देखा जा रहा है। इस कृत्य में शामिल आरोपियो पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएषन आईजा द्वारा थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह बुंदेला को एक ज्ञापन सौपते हुए आरोपियो पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आईजा के प्रदेष अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी व भोपाल संभाग अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि पिछले कुछ समय से व्हाटएप व फेसबुक जैसे सोषल मीडिया प्लेटफार्म पर मुनि श्री सुधा सागर महाराज सहित अन्य साधु संतो के खिलाफ आपत्ति जनक संदेष वायरल किए जा रहें है। साथ ही एक ग्रुप बनाकर समाज विरोधी अभियान चल रहा है। यह तत्व समाज के सीधे साधे युवाओं को भड़काकर ऐसे कृत्य कराए जा रहें है।

धार्मिक भावनाओ को पहुचाई जा रही ठेस – जैन संत श्री सुधासागर जी महाराज के विरूद्ध झूठी एवं अपमानजनक टिप्पणी करने एवं उनके अनुयाईयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व समाज में वैमनस्यता वाले संदेश को प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जैन धर्म में पंच परमेष्ठी सबसे अधिक पूज्यनीय होते हैं जिसमें आचार्य,उपाध्याय और साधु वर्तमान में अन्यत्र विहारी के रूप में जगत में उपलब्ध हैं जिन्हें जैन धर्म का प्रत्येक व्यक्ति अपना आराध्य मानकर उनकी पूजा भक्ति करता है। प्रत्येक जैन धर्माबलंबियों की भावनाऐं देव,शास्त्र एवं गुरू के प्रति अटूट आस्थ रखती हैं। वर्तमान समय में जैन समाज के उत्कृष्ट एवं तपस्वी राष्ट्रीय संत तीर्थ चक्रवर्ती जगत् पूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज हैं। जिनके प्रति जैन एवं जैनेत्तर समाज के लोगों में बहुत श्रृद्धान है और श्री सुधासागर जी महाराज को भगवान के रूप में पूजा जाता है तथा जैन साधुओं में सर्वाधिक ज्ञानवान हैं, इसलिए उनको आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज कहा जाता है। आईजा भोपाल संभाग अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि 6 जून की सायं लगभग 4 बजे की बात है कि मैं अपने घर पर बैठकर मोबाईल चला रहा था तभी वाट्सअप ग्रुप जिसका नाम जागरूक जैन समाज भारत है उसमें एक मैसेज आया जिसमें जैन संत श्री सुधासागर जी महाराज के विरूद्ध झूठी एवं अपमानजनक टिप्पणी करने एवं उनके अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व समाज में वैमनस्यता फैलाने एवं समाज के व्यक्तियों को भड़काने एवं समाज में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने वाली बातें लिखी गई। इस मौके पर आईजा के प्रदेष अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन,संभाग अध्यक्ष सौरभ जैन,पचखनी जैन मंदिर के अध्यक्ष डॉ राजीव जैन बंटी,संजय जैन सियलपुर,आईजा के मीडिया प्रभारी राजीव जैन टाइपिंग,पवन जैन भूपत,आकाष जैन,नितिन नगर,दीपेष जैन भौरिया,अस्मिक जैन घेतल आदि मौजूद रहें।

तीर्थ क्षेत्रो के जनप्रतिनिधि आज सौपेगें ज्ञापन – अषोकनगर में आरोपियो पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरी जैन समाज यह मांग कर रही है कि आरोपियो को सख्त सजा दी जाए। इसको लेकर आज अषोकनगर में विभिन्न तीर्थ क्षेत्रो के अध्यक्ष व मंत्री कलेक्टर,एसपी को ज्ञापन सौपेगें। जिसमें ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नरेली अजमेर राजस्थान,चन्द्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांद खेडी खानपुर राजस्थान,देवोदय तीर्थ क्षेत्र देवगढ उत्तर प्रदेष,पुण्योदय तीर्थ क्षेत्र बजरंगगढ,दर्षनोदय तीर्थ क्षेत्र थूबोन,षुभोदय तीर्थ क्षेत्र बीनागंज,ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएषन आईजा,दिगम्बर जैन पचखनी जैन मंदिर ट्रस्ट सिरोंज आदि तीर्थ क्षेत्रो के दर्जनो पदाधिकारी ज्ञापन सौपने पहुचेगें।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!