सत्यार्थ न्यूज़ से मनोज कुमार माली सोयत कला नगर

भक्तिमय माहौल: संत ब्रज किशोर नागर के मुखारविंद से बही ज्ञानगंगा, पूर्णाहुति के बाद बांटा महाप्रसाद।
सुसनेर नगर के समीपस्थ ग्राम परसुलिया कला स्थित पाटीदार धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आहुतियां देकर सुख, समृद्धि की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे में महाप्रसादी का वितरण हुआ।कथा के दौरान ग्राम भूंसी मालवा के प्रख्यात संत पंडित ब्रज किशोर नागर ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत अमृत का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सदाचार और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूम उठे।

*धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक आयोजन*
सात दिवसीय आयोजन के तहत वैदिक रीति-रिवाजों से यज्ञ किया गया। कथा के साथ-साथ प्रतिदिन भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। समापन अवसर पर पूर्णाहुति देकर आरती उतारी गई। पूरे सप्ताह परसुलिया कला सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।













Leave a Reply