सत्यार्थ न्यूज़ से मनोज कुमार माली सोयत कला

आचार्य विद्यासागर जी रचित ‘हाइकु’ ग्रंथ पर आयोजित परीक्षा के अव्वल विद्यार्थी को किया पुरस्कृत।
सुसनेर में हुआ कार्यक्रम, विजेताओं को प्रदान की आकर्षक सामग्री भेंट
नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी डाक बंगला चौराहा पर स्थित जैन तीर्थ स्थल त्रिमूर्ति मंदिर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित ‘हाइकु’ ग्रंथ पर आधारित ज्ञान परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को आज स्थानीय जैन समाज द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिगंबर जैन समाज सुसनेर के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र में हुआ। आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य व नवाचार्य श्री समय सागर जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री श्रमण सागर व ओंकार सागर जी के सानिध्य में आयोजित श्री सिद्धचक्र मण्डल विधान एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान किया गया, जिसमे पुण्यार्जक अशोक कुमार पारस कुमार जैन तम्बाकू वाला परिवार के सौजन्य से अव्वल परीक्षार्थियों को आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किए गए। शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संचालन अंशुल जैन ने किया। इस अवसर पर नगर सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहे।
*परीक्षा का उद्देश्य:*

मुनि श्री ओंकार सागर जी ने बताया कि _”आचार्य श्री की हाइकु रचनाओं में गूढ़ आध्यात्मिक संदेश सरल शब्दों में समाहित हैं। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने एवं साहित्यिक अभिरुचि बढ़ाने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा 4 से 8 वर्ष, 9 से 14 वर्ष व इससे अधिक आयु के तीन वर्गों में आयोजित की गई थीं। जिसमें नगर व अन्य शहरों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
*ये रहे अव्वल विद्यार्थी*
पुण्यार्जक परिवार द्वारा विजेता परीक्षार्थियों को आकर्षक उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमति नीतू गजेन्द्र जैन उज्जैन, श्रीमति निकिता मयंक जैन सुसनेर, श्वेता योगेन्द्रजैन उज्जैन, श्रीमति डॉली सुनील जैन सुसनेर, मनीषा योगेश जैन उज्जैन, कु. स्वस्ति नीलेश जैन सुसनेर,श्रीमति मीनाक्षी मनोज जैन पिडावा,कु संजना मुकेश जैन सुसनेर,कु. पिंकी रमेशचंद जैन सुसनेर, श्रीमति रोमिका वैभव जैन सुसनेर, ऋषित जैन कपिल जैन इन्दौर, निषित कपिल जैन इन्दौर, समृद्धि आशीष जैन सुसनेर, पिहू दीपक जैन सुसनेर, डेलिशा गजेन्द्र जैन उज्जैन,रियांशी योगेन्द्र जैन उज्जैन, वासु गजेंद्र जैन उज्जैन, ग्रन्थ जितेन्द्र जैन मोड़ी, मितांश सौरभ जैन सुसनेर, दव्या अभिनंदन जैन सुसनेर, यशस्वी गजेन्द्र जैन मोड़ी को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सम्मिलित परीक्षार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
*समाजजनों ने कहा:*

त्रिमूर्ति ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक जैन मामा, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष निर्मल चौधरी, मनीष जैन खुपवाला, मुकेश साँवला, मुकेश शास्त्री ने कहा “आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज केवल एक संत नहीं, अपितु एक युगद्रष्टा कवि भी थे। उनकी हाइकु विधा की रचनाएं जीवन जीने की कला सिखाती हैं। बच्चों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
*विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव*
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नीतू जैन, पिंकी जैन, डॉली जैन सहित अन्य परीक्षार्थीयो ने कहा, _”हाइकु पढ़कर लगा कि 3 लाइन में भी पूरा जीवन दर्शन समाया जा सकता है। आचार्य श्री की भाषा बहुत सरल और भाव गहरे हैं।”












Leave a Reply