Advertisement

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली राहत, डीएम ने खुद सौंपी ट्राई साइकिल

Oplus_16908288

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली राहत, डीएम ने खुद सौंपी ट्राई साइकि

रिपोर्टर:-आलम खान

बलिया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक दिव्यांग की समस्या का तत्काल समाधान कर संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम जुगेसरा निवासी दिव्यांग मंटू चौहान अपने बड़े भाई के साथ पहुंचे और ट्राई साइकिल व आवास की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही दिव्यांगजन अधिकारी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्राई साइकिल तुरंत मंगाई जाए और वह स्वयं इसे अपने हाथों से प्रदान करेंगे।

निर्देश के बाद जनसुनवाई के दौरान ही ट्राई साइकिल मंगाई गई और जिलाधिकारी ने मंटू चौहान को ट्राई साइकिल भेंट की। सहायता मिलते ही मंटू और उनके भाई के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की सभी पात्र योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!