Advertisement

सोनभद्र -*ग्राम पंचायत डोरिया में मनाई गई बीआर अंबेडकर की 135वी जयंती*

*ग्राम पंचायत डोरिया में मनाई गई बीआर अंबेडकर की 135वी जयंती*

 

 

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अमरेश पटेल, व विशिष्ट अतिथि रहे अनिल सिंह*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

*सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत डोरिया में भारतीय संविधान के शिल्पकार व शोषित वंचितों की बुल्द आवाज रहे ड्रा0 भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमरेश सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि रहे भाजपा के जिला मंत्री अनिल सिंह रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं भी शामिल रही सबसे पहले कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बीआर अंबेडकर के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया तत्पश्चात ग्राम पंचायत डोरिया के प्रधान प्रतिनिधि व साधन सहकारी समिति आमडीह के अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और आभार प्रकट करते हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, देश समाज हित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला बीआर अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर सभी जाति धर्मों के लोगों को एक समान अधिकार दिलवाने का कार्य किया है बाबा साहब अम्बेडकर ने हमेशा दबे कुचले और शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे आज उन्ही की देन है कि हमारे आप के बच्चे पढ़ लिखकर देश व समाज का मान बढ़ा रहे है कई बच्चे जो आज नौकरी भी कर रहे हैं ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर योग्य बना रहे हैं वो बधाई के पात्र हैं अमरेश पटेल ने शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से अपील किए की एक वक्त कम खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ। डोरिया में स्थित अंबेडकर व अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा जो खुले आसमान के नीचे स्थापित है उसके ऊपर छत डलवाने की भी घोषणा की जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

कार्यक्रम को भाजपा के जिला मंत्री अनिल सिंह ने भी संबोधित करते हुए बीआर अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया , अपना दल (एस)के जिला मीडिया प्रभारी विकास पटेल ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर भारती ने किया ,कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विजय सिंह चंदेल ने किया कार्यक्रम के संयोजक साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष परमानंद सिंह पटेल ने किया इस अवसर पर सुरेश कनौजिया बबुन्दर भारतीय पुर्व ग्राम प्रधान चन्दन पासवान राजकुमार बिनोद चन्द्र शेखर , बाघे सिंह, नेहरू सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!