लोक भवन में ऐतिहासिक क्षण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई अत्यंत गौरवशाली मुलाकात
(सोनभद्र दुद्धी रिपोर्ट नितेश कुमार)
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और स्मरणीय क्षण उस समय साक्षात हुआ, जब लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रदेश के यशस्वी, कर्मयोगी एवं दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री परम पूज्य महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात न केवल व्यक्तिगत रूप से गौरव का विषय रही, बल्कि दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अत्यंत आत्मीयता के साथ क्षेत्र से जुड़े विषयों को सुना और दुद्धी विधानसभा के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक उत्थान को लेकर सकारात्मक और दूरदर्शी मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके ओजस्वी विचार और स्पष्ट दृष्टिकोण ने उपस्थित सभी को प्रेरित किया।
इस गौरवशाली अवसर को संभव बनाने में दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक माननीय हरिराम चेरो जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके मार्गदर्शन, नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण मुलाकात संपन्न हो सकी। क्षेत्रवासियों ने इस भेंट को दुद्धी विधानसभा के लिए एक नई उम्मीद और विकास की नई शुरुआत के रूप में देखा है।
यह मुलाकात निश्चित रूप से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली साबित होगी। इस मौके पर उपस्थित डॉ विनय श्री वास्तव एवं शिवम कुमार उपस्थित रहे

















Leave a Reply