Advertisement

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महुली में महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महुली में महिलाओं को किया गया जागरूक

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)

औविंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत ग्राम महुली कस्बा, विंढमगंज में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के उद्देश्य से महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें नए कानूनों से संबंधित प्रावधानों व विशेषताओं की जानकारी दी गई। साथ ही जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर की प्रक्रिया एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930—के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—

मातृ वंदन योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना एवं कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त बाल श्रम, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक अपराध एवं मानव तस्करी जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर पैंपलेट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में

उप निरीक्षक शेष नारायण पांडे एवं

हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार

की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

— थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!