(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
दुद्धी, सोनभद्र:मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर से सम्बद्ध भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी एवं समस्त राजकीय/अनुदानित/स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. एवं एम.ए., एम.एससी. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया है, उनके लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है।
परीक्षा फॉर्म भरने की नई तिथि 4 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म भरकर महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें, जिससे फॉर्म को विश्वविद्यालय में अग्रसारित किया जा सके।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने सहगामी पाठ्यक्रम विषय में प्राथमिक एवं स्वास्थ्य (First Aid and Health) विषय का चयन किया है, वह गलत है। सभी विद्यार्थियों के लिए सहगामी पाठ्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पोषण एवं स्वच्छता (Food, Nutrition and Hygiene) विषय ही निर्धारित किया गया था, जिसकी ही परीक्षा देनी होगी। अतः सभी छात्र-छात्राएं अपने गलत भरे गए फॉर्म को शुद्ध कर पुनः भरें।
विश्वविद्यालय कार्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार द्वारा तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी सहायक के माध्यम से पूर्ण निराकरण किए जाने के निर्देश महाविद्यालय को दिए गए हैं, ताकि संबंधित कार्मिकों द्वारा शुद्ध फॉर्म विश्वविद्यालय में सम्मिलित किए जा सकें।

















Leave a Reply