Advertisement

विंढमगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई अहम जानकारी

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 को उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय द्वारा कस्बा विंढमगंज और भैश्रव बाबा देवघर परिसर में पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं —

📞 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (बाल सहायता), 101 (दमकल सेवा), तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)।

 

जागरूकता अभियान के तहत पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें नारी सुरक्षा, आत्मरक्षा, स्वावलंबन एवं अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए थे।

 

उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में सुरक्षित, आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है, ताकि समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण की भावना और मजबू

त हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!