Advertisement

सोनभद्र -लगातार 21वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

लगातार 21वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 21वें दिन वृहस्पतिवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के 21वें दिन वृहस्पतिवार को विमला देवी, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, मनोज केसरी, विनीता गुप्ता, कालो देवी, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्या, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन मेंशेषनाथ मिश्रा जी महाराज, राजेंद्र महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, मुन्ना महाराज व सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!