Advertisement

World Music Day 2025: मेंटल हेल्‍‍थ को सुधारता है म्‍यूज‍िक, रोजाना गाना सुनने से म‍िलते हैं 5 फायदे

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

हर साल 21 जून को व‍िश्‍व संगीत द‍िवस मनाया जाता है। संगीत हमें बहुत कुछ स‍िखाता है। ये हमारे मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए भी जरूरी है। अगर आप रोजाना गाना सुनते ह‍ैं तो इससे आपको कई फायदे म‍िल सकते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से

HighLights

1.गाना सुनना सभी को खूब पसंद होता है।

2.हर साल 21 जून को संगीत द‍िवस मनाया जाता है।

3.गाना सुनने से हमें कई फायदे म‍िलते हैं।

गाना सुनना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। ये हमारी ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा बन चुका है। आप कहीं भी क‍िसी भी समय गाना सुन सकते हैं। आज के समय में ज्‍यादातर लोग वॉक करते समय, ट्रैवल करते समय या कुक‍िंग करते हुए भी गाना सुनना पसदं करते हैं। इससे आपको ढेरों फायदे भी म‍िलते हैं। ये मान‍सि‍क तनाव तो कम करता ही है,साथ ही म्‍यूज‍िक सुनने से मूड भी फ्रेश रहता है। संगीत को एक द‍िन समर्पित होता है। हर साल 21 जून को मनाया जाता है। ये द‍िन Music Lovers के ल‍िए बेहद खास होता है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको संगीत द‍िवस के मौके पर गाना सुनने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से

आती है पॉज‍िट‍िव‍िटी

अगर आप कोई अच्‍छा गाना सुन रहे हैं ज‍िसमें सॉफ्ट म्यूजिक भी है तो इससे पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है। अगर आप कोई थेरेपी भी ले रहे हैं तो आपको गाना जरूर सुनना चाह‍िए। ये मन में आ रहे न‍िगेट‍िव थॉट्स को भी कम करने का काम करता है। आप पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर जाते हैं।

बेहतर होता है मूड

आपको बता दें क‍ि गाना सुनने से तनाव कम करने में मदद म‍िलती है। ये हमारे द‍िमाग में डोपामाइन हार्मोन को रिलीज करता है। इसे स्‍ट्रेस र‍िलीज हार्मोन भी कहा जाता है। ये हमें अच्छा महसूस कराता है। आप रोजाना गाना सुन सकते हैं।

अच्‍छी नींद के ल‍िए जरूरी

अगर आपको नींद की समस्‍या है तो रोजाना रात में सोने से पहले सॉफ्ट म्‍यूज‍िक जरूर सुनें। इससे आपका द‍िमाग शांत होता है और आपको अच्‍छी नींद आती है।

तनाव कम करने में मददगार

गाना सुनने से तनाव और एंग्‍जाइटी से राहत मिल सकती है। दरअसल, जब आप संगीत सुनते हैं तो इससे हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन (एक तरह का स्‍ट्रेस हार्मोन) का लेवल कम हो जाता है।

मेमोरी के ल‍िए भी जरूरी

अगर आप कुछ पढ़ते समय सॉफ्ट म्‍यूज‍िक सुनते हैं तो आपको पढ़ा हुआ जल्‍दी याद होता है। अगर आप अपना मन पसंद गाना सुनते हैं ताे फोकस बढ़ता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!