बीना क्षेत्र में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” की हुई शुरुआत, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।
सोनभद्र दुद्धी/विजय कुमार यादव

दिनांक 16 जून 2025 को बीना क्षेत्र में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” की शुरुआत प्रभारी महाप्रबंधक श्री एम. के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रम संघ प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान स्टाफ अधिकारी (मा.सं.) श्री पी. के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 16 जून से 30 जून 2025 तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं स्वच्छता से जुड़े गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता को बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम में बीना क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, श्रम संघों के प्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

















Leave a Reply