Advertisement

सोनभद्र -सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी,चालक की जलकर मौत,मची अफरा तफरी

सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी,चालक की जलकर मौत,मची अफरा तफरी

 

 

महुली सोनभद्र रिपोर्ट ( नितेश कुमार)

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जिसने भी हादसा देखा उसका दिल दहल गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रंनटोला गांव के पास रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर जमतिहवा नाले की ढलान उतरते समय एक सरिया लदा ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर का इंजन बॉडी से अलग होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई।हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का चालक बाबूलाल (22 वर्ष), पुत्र पारस, निवासी बोज गांव, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली केबिन से बाहर नहीं निकल सका और घंटों बॉडी में पैर फसा रहा और जलकर उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जब ट्रक तेज रफ्तार में रायगढ़ से लोहे की पाइप लेकर चंदौली की ओर जा रहा था। रंनटोला गांव के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर खाई में पलट गया।ट्रक के पलटते ही केबिन में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने जब ट्रक से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत-बचाव की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन राहत कार्य में देरी के चलते चालक को नहीं बचाया जा सका। आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिला।प्रत्यक्षदर्शी की माने तो दुर्घटना हम लोगों के पहुंचने से 10-15 मिनट पहले हुई थी। गाडी गड्ढे में गिर गई थी। सारा लोहा पाइप वही सड़क पर गिरा हुआ था। चेचिस से डाला अलग होकर खाई में गिरी थी। उसके बाद हम लोग नीचे मौके पर पहुंचे बहुत प्रयास किए बचाने का लेकिन गाड़ी में आग लग चुकी थी जिससे उसका पूरा पैर फंस गया था और जल गया था। डेढ़ घंटे तक ड्राइवर परेशान रहा है जीवित था। लेकिन फिर भी उसको बचा नहीं पाए। गाड़ी में ड्राइवर और उसके साथ दो हेल्पर और थे जिसमें एक तो बच गया दूसरे का पैर टूटा हुआ था। दो लोगों को निकाल लिया गया था, लेकिन ड्राइवर को नहीं बचाया जा सका।गाड़ी में मौजूद चंदौली निवासी संदीप ने बताया ओवर टेक के दौरान वाहन असन्तुलित होने से घटना घटित हुई।

 

वाहन में घटना के समय तीन लोग मौजूद थे। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। घटनास्थल से चालक का शव बुरी तरह जला हुआ बरामद किया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस हादसे के बाद रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य कराने की कोशिशें शुरू कीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस को भी इमरजेंसी सेवा के लिए बुलाया गया। साथ ही दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है कि कहीं यह हादसा तकनीकी गड़बड़ी, लापरवाही या किसी और कारण से तो नहीं हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!