Advertisement

सोनभद्र -फंदे के सहारे कमरे में लटकता मिला युवक का शव,

फंदे के सहारे कमरे में लटकता मिला युवक का शव,

 

घरेलू विवाद बना आत्महत्या का कारण

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

रायपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डोरियां में एक युवक अपने ही कमरे में फंदे के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली राजू अपने पिछे दो बच्चों को छोड़ कर गया है

जानकारी के अनुसार डोरियां ग्राम पंचायत के रहने वाले राजू गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष ने जिस कमरे में वह रहता था उसी कमरे में गले में रस्सी लगाकर अपनी जिवन लीला समाप्त कर ली शाम को जब उसके कमरे में परिजन गए तो राजू को लटकते देख आवाक रह गए सोर शराबा सुन कर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए उसके बाद घटना की सुचना रायपुर पुलिस को दिया गया मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पति पत्नी में घरेलू विवाद के बाद पत्नी वाराणसी अपने बहन के यहां चली गई जिससे नाराज पति ने आत्महत्या कर ली आत्महत्या की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

थाना प्रभारी रायपुर राम दरस ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!